बेगूसराय: दिनकर भवन में जिला स्तरीय उर्दू कार्यशाला व मुशायरा कार्यक्रम हुआ आयोजित, ADM ने किया उद्घाटन
दिनकर कला भवन में जिला स्तरीय उर्दू कार्यशाला व मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में उर्दू निदेशालय मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष अतिथि मो इमरान शामिल हुए। इस दौरान आलेख, पाठ एवं निबंध की प्रस्तुति कवियों के द्वारा की गई व छात्र-छात्राओं ने भी आलेख प्रस्तुत किए।