बेगूसराय: गंगा डेयरी के निदेशक ने बहदरपुर से 300 टीन घी एवं मिठाई भेजी अयोध्या, नगर विधायक रहे मौजूद
गंगा डेयरी के निदेशक अखिलेश कुमार ने गुरुवार को बहदरपुर से 300 टीन घी और मिठाई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र अयोध्या भेजी है। इस दौरान बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। नगर विधायक कुंदन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 500 वर्ष बाद राम लला अपनी जगह पर स्थापित हो रहे हैं, यह ऐतिहासिक होगा। पूरे देश से अयोध्या सामग्री जा रही है।