बेगूसराय: नगर निगम वार्ड-27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वार्ड पार्षद ने किया गैस सिलेंडर और चूल्हे का वितरण
गुरुवार को वार्ड-27 के वार्ड पार्षद गौरव राणा ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले लाभार्थियों के बीच फ्री में गैस सिलेंडर और चूल्हे का वितरण किया। इस मौके पर लाभुकों को संबोधित करते हुए पार्षद ने कहा कि आज महिलाओं के बीच मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध हो रहा है। यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है, इस योजना से महिलाओं को चूल्हा फूंकने से निजात मिलेगी।