बेगूसराय: मक्खाचक में आपसी विवाद में हथियार प्रदर्शन करने के मामले में 1 पिस्टल जब्त, FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
बखरी थाना क्षेत्र के मक्खाचक में आपसी विवाद में हथियार के साथ 1 व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज कर डराया और धमकाया जा रहा था।जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एक पिस्टल को जब्त किया है।एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की पुलिस महज 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंची।