बेगूसराय: वनद्वार मुसहरी टोला में एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार मुसहरी टोला में गोली मारकर एक व्यक्ति को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले आरोपी हरिलाल सदा को 1 देसी कट्टा और एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि बीती रात कोरिया निवासी श्याम साहनी को हरिलाल सदा ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था।