बलौदा: बलौदा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, विकास कार्यों की योजना से लेकर सामाजिक मुद्दों तक
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में विकसित भारत–जी राम जी, विकसित ग्राम पंचायत प्लान (VGPP), जल संरक्षण, ग्रामीण विकास एवं जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।