घाटमपुर: माधवबाग रमईपुर में स्कूटी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से मारी टक्कर, स्कूटी सवार की हुई मौत
बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवबाग रमईपुर में गुरुवार सुबह 11:10 पर स्कूटी में ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर सड़क के नीचे पलट गया और स्कूटी सवार सुनील कुमार तिवारी की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।