घुवारा: तहसीलदार ने माखनखेड़ा स्कूल का औचक निरीक्षण कर मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी
गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे। भगवां संकुल के शासकीय माध्यमिक शाला माखनखेड़ा का तहसीलदार ने गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई, कक्षाओं और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता और स्वाद की जांच की। तहसीलदार ने स्कूल प्रबंधन को स्वच्छता बनाए रखने को कहा।