अयोध्या : रुदौली थाना क्षेत्र के कुल्फी का पुरवा मजरे बारी गांव में में हरे-भरे आम के बाग पर चला आरा।दर्जनभर से अधिक लकड़कट्टे खुलेआम स्वस्थ पेड़ों की कर रहे कटान।वन महोत्सव को अभी एक माह भी नहीं बीता, फिर भी पेड़ों की धड़ाधड़ कटाई जारी।सूत्रों के मुताबिक कई पेड़ काटकर ठेकेदार लकड़ी मौके से उठा ले गए।मौके पर अन्य पेड़ों की गर्दन पर भी आरा और कुल्हाड़ी चलने का सिलसिला जारी।दिनदहाड़े पेड़ों की कटान से पर्यावरण संरक्षण के दावों पर उठे सवाल।स्थानीय लोगों का आरोप-आखिर जिम्मेदारों की नजर पेड़ों की इस हत्या पर क्यों नहीं पड़ रही?
सूत्रों ने जिम्मेदारों की कथित मिलीभगत का लगाया आरोप, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।बेखौफ कटान से ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।सवाल बड़ा-हरे पेड़ों की हत्या पर जिम्मेदार कब तोड़ेंगे अपनी ‘कुंभकर्णी नींद’?
#reelsviral #reelsvideoシ #reels #viralpost #viralreels #viral #videos #environment Awadh News24