श्रीराम हॉस्पिटल के सामने ठेला-रिक्शों से जाम, राहगीर परेशान*
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के पास श्रीराम हॉस्पिटल के सामने स्टेशन रोड पर सड़क किनारे खड़े ठेला-खोमचा और ई-रिक्शों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर वाहनों और ठेलों के अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने से आए दिन जाम जैसी स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के किनारे ठेले और ई-रिक्शों के खड़े होने से आवागमन के लिए सड़क की जगह कम हो जाती है। पैदल राहगीरों को भी सड़क के बीच से निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
श्रीराम हॉस्पिटल के सामने होने के कारण अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम की स्थिति में वाहनों की कतार लगने से यातायात और अधिक प्रभावित हो जाता है।
**राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन रोड पर ठेला-रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित की जाए और सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया जाए। लोगों का कहना है कि नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
#reelsviral #reelsviralシ #reels #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #traffic Awadh News24