जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन, देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोग
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाने की मांग को लेकर आयोजित आंदोलन में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंचे। आंदोलन में ओकेन्द्र राणा, शिव सिंह शेखावत सहित कई लोगों ने सहभागिता की।
प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी मांगें उठाईं और केंद्र सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने की अपील की। जंतर-मंतर पर जुटे लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की।
आंदोलन में विभिन्न राज्यों से पहुंचे लोगों की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन के माध्यम से आवाज उठाई जा रही है।
#reelsviralシ #reelsvideoシ #reelsviral #viralpost #viralreels #viral #videoviral #PostViral #aarakshan #delhi Awadh News24