भादरा: भिरानी में माकपा की न्याय सभा, अभिषेक शर्मा हत्याकांड के खुलासे की मांग की गई
भिरानी में माकपा की न्याय सभा में मासूम अभिषेक शर्मा हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठी। सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कानून-व्यवस्था सुधारने, सिंचाई व पेयजल व्यवस्था, मनरेगा भुगतान, लंबित फसल बीमा दावों के निस्तारण, नशे व चोरी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। 14 अगस्त को डूंगराना में अगली न्याय सभा होगी।