टोल मांगा तो भड़क गए भगवाधारी महात्मा! फिरोजाबाद के टूंडला टोल पर हंगामा, बिना टोल दिए निकालीं 4 गाड़ियां
फिरोजाबाद के टूंडला टोल प्लाजा का मामला, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप
अनुयायियों ने बैरियर हटाकर जबरन निकालीं गाड़ियां
घटना का सीसीटीवी और वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित टूंडला टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने को लेकर भारी हंगामे का मामला सामने आया है। टोल कर्मचारियों द्वारा टोल टैक्स मांगे जाने पर भगवाधारी महात्मा और उनके अनुयायी भड़क गए। आरोप है कि इस दौरान टोल कर्मियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की गई।
बैरियर हटाकर निकालीं गाड़ियां
मामला फिरोजाबाद के टूंडला टोल का बताया जा रहा है। विवाद बढ़ने पर महात्मा के अनुयायियों ने टोल का बैरियर खुद ही हटा दिया और बिना टोल टैक्स दिए अपने काफिले की 4 गाड़ियों को जबरन वहां से निकाल लिया।
वीडियो हुआ वायरल
टोल प्लाजा पर हुई इस दबंगई और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस और संबंधित प्रशासन अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गया है।
Hardoi, Hardoi | Sep 26, 2026