झांसी कचहरी में दो महिलाओं का हंगामा, पट्टा बनवाने के नाम पर पैसे ठगने वाले कथित 'पंडित जी' को पकड़कर पहुंचीं अधिकारियों के पास
झांसी: झांसी जिला कचहरी परिसर में दो महिलाओं द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर पीटते हुए अधिकारियों के पास ले जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जमीन का पट्टा करवाने के नाम पर ठगी का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खुद को 'पंडित जी' बताने वाले इस व्यक्ति ने जमीन का पट्टा करवाने का झांसा देकर उनसे ₹35,000 ले लिए थे। पैसे लेने के बाद जब काम नहीं हुआ, तो पीड़ित लगातार उसके चक्कर काट रहे थे।
कचहरी में मिला आरोपी, पकड़कर ले गईं DM और SSP ऑफिस
कचहरी परिसर में जब महिलाओं को आरोपी व्यक्ति दिखाई दिया, तो उन्होंने उसे तुरंत दबोच लिया। इसके बाद वे उसे पकड़कर और हंगामा करते हुए पहले जिलाधिकारी (DM) कार्यालय और फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय ले गईं।
Hardoi, Hardoi | Sep 25, 2026