जालौन की कोंच तहसील परिसर में महिला के साथ मारपीट, हाथ में आया फ्रैक्चर; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की कोंच तहसील परिसर में मुकदमे की तारीख पर आई एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से तहसील परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।
ज़मीन पर गिराकर मारपीट का आरोप
पीड़ित महिला का आरोप है कि अनूप सोनकिया नाम के व्यक्ति ने उसे ज़मीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। इस मारपीट में महिला के हाथ में फ्रैक्चर आ गया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगा रही है, जबकि पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 25, 2026