कोल: पहलगाम घटना के विरोध में जामा मस्जिद में काली पट्टी बांधकर अदा की गई जुम्मे की नमाज, की गई कार्रवाई की मांग
Koil, Aligarh | Apr 25, 2025 पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देशभर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। देशभर के लोग इस घटना का विरोध कर रहे हैं और तरह-तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को जामा मस्जिद में नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की है और पहलगाम आतंकी घटना का विरोध जताया है।