कोल: पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद लोगों को सराय रहमान में दी गई श्रद्धांजलि, मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज
Koil, Aligarh | Apr 25, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सराय रहमान स्थित बड़ी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा काली पट्टी बांधकर जुम्मे की नमाज को अदा किया गयाम मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा कहा गया कि जिस तरह से कश्मीर के पहलगाम में देशतगर्दो के द्वारा जो हमला किया गया है वह इसकी घोर निंदा करते हैं और पहलगाम में हुए शहीदों को काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दी गई।