कोल: महरावल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप, शव भेजा गया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 25, 2025 महरावल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव ससुराल में पड़ा मिला है। नगला मसानी की रहने वाली 30 वर्षीय प्रियंका की शादी महरवाल निवासी सीटू के साथ 5 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से सीटू शराब पीकर मारपीट किया करता था और अतिरिक्त दहेज की मांग करता था। शुक्रवार को सीटू और प्रियंका में विवाद हुआ था जिसके बाद सीटू ने पत्नी की हत्या कर दी।