राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
किशनगंज। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर किशनगंज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं स्मरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने की।
कार्यक्रम में किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद एवं किशनगंज विधायक मोहम्मद कमरुल होदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर नेताओं ने राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनकी दूरदर्शी सोच तथा देश की एकता और अखंडता के लिए उनके समर्पण को याद किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष मो. आजाद साहिल, सांसद प्रतिनिधि परवेज रेजा, नगर अध्यक्ष सजल साहा, जिला उपाध्यक्ष अरुण साहा, महिला जिला महासचिव इला देवी, मो. लाल, विधायक प्रतिनिधि ईदु हुसैन, जिला प्रवक्ता जुल्फीकार अली, जिला सचिव आदर्श साहा, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव शमशीर उर्फ दारा, मीडिया प्रभारी संतोष चौधरी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष वसीम अख्तर, पोठिया युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. बदरूल, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष मो. कमरूल, युवा जिला उपाध्यक्ष शाह आलम, युवा जिला महासचिव मो. सलाम, कबीर शेरशाहबादी, मो. तस्लीम, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव वसीम खान, नगर महासचिव मो. तनवीर, जावेद प्रधान, जिला महासचिव सोमेंद्र बहादुर, ओबीसी प्रदेश महासचिव शंभू यादव, युवा नेता इफ्तेखार अली, युवा कांग्रेस नेता शुभम दास, मो. आसिफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में जिला कांग्रेस कमेटी, किशनगंज ने कार्यक्रम में शामिल सभी कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।