ढीमरखेड़ा: सिलौड़ी में जैन समाज ने प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित, 10 मेधावी छात्र पुरस्कृत
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के सिलौंडी में सेठ परिवार द्वारा स्वर्गीय सुशील जैन एवं चंद्र कुमार जैन की स्मृति में जैन समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन आज रविवार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन कुसुम जैन, सुधा जैन एवं उनके पुत्र नीरज जैन, पंकज जैन, धीरज जैन, अंकित जैन और अर्पित जैन द्वारा किया गया