🚨 राजस्व वसूली में लापरवाही पर अधिकारियों की खैर नहीं! डीएम ने वेतन रोकने के दिए निर्देश
देवरिया: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने राजस्व वसूली और आरसी वसूली में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने और वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
📌 बैठक की प्रमुख बातें:
🔹 आरसी वसूली के लिए हर माह निर्धारित होगा लक्ष्य।
🔹 खराब प्रगति पर व्यापार कर और परिवहन विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश।
🔹 13 नवंबर को दोबारा होगी राजस्व वसूली की समीक्षा।
🔹 10 बड़े बकायेदारों से वसूली में तेजी लाने के निर्देश।
🔹 एक से तीन वर्ष तक के पुराने राजस्व वादों का प्राथमिकता से होगा निस्तारण।
🔹 आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अनिवार्य।
🔹 बारिश से फसल क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश।
🔹 रोवर सिस्टम से प्रत्येक तहसील को इस माह 25-25 पैमाइश का लक्ष्य।
डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि राजस्व वसूली, लंबित मामलों और जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
📍 देवरिया पोस्ट | Deoria Post
खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
#Deoria #DeoriaNews #DMDeoria #RevenueDepartment #DeoriaPost