🚨 देवरिया में पराली जलाने पर लगेगा 30 हजार रुपये तक जुर्माना!
🌾 किसानों को जागरूक करने के लिए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।
📍 02 नवंबर से 16 नवंबर तक जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में चलेगा जागरूकता अभियान।
⚠️ पराली जलाने पर भूमि के अनुसार जुर्माना:
🔹 2 एकड़ से कम – ₹5,000
🔹 2 से 5 एकड़ – ₹10,000
🔹 5 एकड़ से अधिक – ₹30,000
डीएम ने किसानों से अपील की है कि पराली न जलाएं, बल्कि फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें। पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
आप भी जागरूक बनें, पराली न जलाएं और पर्यावरण बचाएं। 🌱
#Deoria #DeoriaNews #ParaliManagement #MadhusudanHulgi #Farmers