डौण्डीलोहारा: सरकारी स्कूल में पढ़ाई के लिए पालकों को 400 रुपए शुल्क देना पड़ रहा है
बालोद जिले के अछोली स्थित स्वामी आत्मानंद शास. उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में अब बच्चों की पढ़ाई के लिए पालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। वजह है स्कूल में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी, जिसे दूर करने में शिक्षा विभाग नाकाम रहा। हालात ऐसे बने कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शाला प्रबंधन समिति को अपने स्तर पर दो शिक्षकों की व्यवस्था क