कोरबा: बालको क्षेत्र की बस्तियों में गंदगी पर सफाई ठेकेदार पर लगाया ₹10 हजार का जुर्माना, निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
Korba, Korba | Jul 18, 2025 कोरबा नगर निगम के बालको नगर जोन के तहत चेकपोस्ट, लालघाट परसाभाठा, सिविक सेंटर, देहानपारा में गंदगी देख नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। ठेकेदार पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है की लापरवाही करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।