धनौरा: गजरौला में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा और कारतूस
गजरौला। तिगरी मेला मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो आरोपियों को गजरौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बलेनो कार को भी सीज कर दिया है।