गजरौला में पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और छह कारतूस बरामद
गजरौला। तिगरी मेला मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो आरोपियों को गजरौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बलेनो कार को भी सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, 18/19 नवंबर की रात ग्राम मोहरका पट्टी के पास तिगरी मेला जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बलेनो कार (UP23AW5557) को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार सवारों ने भागने की कोशिश की। आरोप है कि कार में कंडक्टर साइड बैठे युवक ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया।
पुलिस टीम ने कार का पीछा किया तो वह मिट्टी के टीले में फंस गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान म�