अमरोहा/उत्तर प्रदेश
कामाक्षी पेपर मिल में बड़ा हादसा, पेपर बेल रोल के नीचे दबकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
हादसे के बाद मचा हड़कंप, परिजनों ने मिल अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा
जनपद अमरोहा के गजरौला कोतवाली क्षेत्र स्थित कामाक्षी पेपर मिल में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पेपर बेल रोल के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं, हादसे के बाद मृतक मजदूरों के परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए परिजनों ने पेपर मिल अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि हादसे के बाद मिल के अधिकारी मौके से फरार हो गए।
दो मजदूरों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
#amroha #viralvideo #gajraula #