कुकड़ू: सपादा गांव में बारिश से कच्चा मकान गिरा, परिवार के सामने रहने का संकट
पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. लगातार बारिश के कारण कुकड़ू प्रखंड के सपदा गांव में मंगलवार की सुबह त्रिभंग गोराई का कच्चा मिट्टी का मकान गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. बताया गया कि बारिश का पानी घर की दीवारों में समा जाने से मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गयी थीं