पलासी: पलासी पुलिस ने हत्याकांड के नामजद आरोपी को दबोचने में हासिल की बड़ी कामयाबी
Palasi, Araria | Nov 11, 2026 पलासी के मोहिनियां गांव की 14 वर्षीय किशोरी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चार दिनों के अंदर नामजद आरोपी मो. रिजवान अली गिरफ्तार हुआ है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है, जबकि तीन अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।