जहानाबाद: जहानाबाद में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई संपन्न
समाहरणालय, जहानाबाद में डीएम डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में 195 पीड़ितों व 25 पेंशनधारियों को 1.20 करोड़ रुपये से अधिक सहायता दी गई। दो आश्रितों को अनुकम्पा पर नौकरी मिली।