पयागपुर: चदावापुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत
पयागपुर क्षेत्र के चदावापुर के पास रविवार देर रात में टैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।जिसमें श्रावस्ती के ग्रंट थाना क्षेत्र निवासी ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए।जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंपा दिया।पुलिस जांच में जुटी हुई है।