कांके: धुर्वा में सरकारी आवास खाली होने पर, पूर्व विधायक ने उसके बाहर मनाई दीपावली
Kanke, Ranchi | Nov 8, 2026 धुर्वा स्थित सरकारी आवास खाली कराए जाने के बाद सरकारी आवास के बाहर रविवार शाम करीब सात बजे पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने दीपावली मनाई। सरकारी आवास खाली कराए जाने से नाराज विधायक अंबा प्रसाद ने परिवार और समर्थकों के साथ सरकारी आवास के बाहर ही टेंट लगा लिया और दीपावली के दीये जलाकर विरोध जताया।