सिवनी के सस्पेंड एएसपी दीपक मिश्रा और महिला थाना प्रभारी पर महिला के संगीन आरोपों से हड़कंप
सिवनी में होटल में घुसकर प्रेमी जोड़े को गांजे के केस में फंसाने की धमकी वाले वीडियो से देशभर में चर्चा में आए एएसपी दीपक मिश्रा को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। हालांकि आरोपों की फेहरिस्त लंबी बताई जा रही है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि चोरी की घटना को लूट बनाकर पैसे वसूले जाते थे। अब एक और महिला के संगीन आरोपों वाला वीडियो सामने आया है, जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर के जरिए महिला पर एडिशनल एसपी के बंगले पर पर्सनल मिलने का दबाव बनाया जाता था। यह भी आरोप है कि महिला को रात 12 बजे तक ASP चेंबर में बैठाए रखा जाता था। पीड़िता के आरोपों के बाद एक और मामला दर्ज होने की संभावना है और ASP की पूरी मंडली की जांच की मांग उठ रही है।