मछलीशहर: सादिकगंज से दहेज हत्या के आरोपी पति और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के ससुर और पति को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान भेज दिया है। प्रभारी विनीत राय ने बताया कि उपनिरीक्षक राहुल रंजन और सिपाही आशीष कुमार साहनी ने मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के आरोपी पति अनुराग गौतम पुत्र राजेश गौतम और ससुर राजेश कुमार पुत्र बबई राम निवासी सादिकगंज को घर से सोमवार को 6 बजे गिरफ्तार किया है।