पवांरा बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार शाम 5 बजे हल्की बारिश के दौरान बाइक फिसलने से एक अधेड़ की मौत हो गई। नौडीहा गौरैयाडीह निवासी शिवराम यादव (38) मछलीशहर से लौटते समय फिसलकर नाली से टकरा गए। पुलिस ने उन्हें सतहरिया सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।