मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर में दहेज के लिए प्रताड़ना के मामले में पति समेत चार पर दर्ज हुआ मुकदमा
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गोदाम मोहल्ला निवासी निधि गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही आठ लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया, यहां तक कि एक बार विषाक्त पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई।