रूपापुर ओवरब्रिज हादसा: पांच लोगों की मौत के मामले में ट्रक चालक गिरफ्तार
समय पर सेब पहुंचाने के चक्कर में तेज रफ्तार से चला रहा था ट्रक
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार की सुबह स्कॉर्पियो में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालक को शिवरामपुर चट्टी के पास से पकड़ा। हादसे के बाद ट्रक के खलासी को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी थी।
गिरफ्तार चालक की पहचान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा थाना क्षेत्र के वासकुरा गांव निवासी जाबिद अहमददार के रूप में हुई है।
पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक पर सेब लदे थे और उसे माल लेकर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचना था। निर्धारित समय पर सेब पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। इसी दौरान रूपापुर ओवरब्रिज के पास ट्रक की स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇