बालाघाट: संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राईवर युवक की मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कीटनाशक दवाई के सेवन की आशंका में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सनत पिता धनलाल मसकरे (35 वर्ष), निवासी ग्राम पिंडरई, थाना नवेगांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सनत मसकरे पेशे से ड्राइवर था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी खेलनबाई मसकरे, दो पुत्र (उम्र 10 व 13 वर्ष