हसनपुर: गंगा एक्सप्रेसवे पर बीडीओ की कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, जूते से हुई पहचान
सैद नगली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव कनैटा के निकट सात अगस्त की देर रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को 'खंड विकास अधिकारी' लिखी कार ने टक्कर मार थी ।हादसा इतना भीषण था कि अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई थी।दुर्घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जबकि वाहन में मौजूद शाहजहांपुर के खंड विकास अधिकारी असलम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।