सिंघेश्वर पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर न्यायालय में बयान हेतु भेजा है। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 214/25 सहित सोमवार को दर्ज एक अन्य मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया। एक मामले में नाबालिग का हथियार के बल पर अपहरण किया गया था।