सिंघेश्वर: हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो हुआ था वायरल
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में हथियार लहराते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला इटहरी गहुमनी गांव का है, जहां अंजेश कुमार नामक युवक वीडियो में देशी कट्टा लहराते दिखा था। पूछताछ में उसने हथियार छिपाने की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अवैध कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया