सिंघेश्वर: महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां पूरी, भक्तों के लिए टोल-फ्री नंबर जारी
बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा नगरी सिंहेश्वर में 15 फरवरी से शुरू हो रहे महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास समिति 24 घंटे का टोल फ्री नंबर जारी करेगी। मंदिर परिसर की रंगाई पूरी हो चुकी है, जबकि बिजली सजावट और बेरिकेडिंग का कार्य जारी है। महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी।