सिंघेश्वर: पटोरी पैक्स चुनाव में शाम तक 50% मतदान, तीन उम्मीदवारों के बीच शांतिपूर्ण मुकाबला
पटोरी पैक्स चुनाव में शाम चार बजे तक 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सिंहेश्वर प्रखंड की पटोरी पंचायत में चार मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग हुई, जहां सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।कुल 2433 मतदाताओं में से 1213 ने मतदान किया, जिसमें 562 महिला और 651 पुरुष शामिल हैं। चुनाव में अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।