श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि और बाबा सिंघेश्वर नाथ की पावन धरा पर शिव आराधना सह महाआरती का 67वां सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित हुआ। 4 नवंबर 2024 से हर रविवार हो रहा यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा दे रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।