सिंघेश्वर: पटोरी पैक्स चुनाव: विजय कुमार ने लगाई हैट्रिक, तीसरी बार बने अध्यक्ष
सिंघेश्वर के पटोरी पैक्स चुनाव में विजय कुमार ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार कब्जा जमाया। शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में उन्होंने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और तीन चक्रों की गिनती में जीत सुनिश्चित की। मतगणना बीडीओ ज्योति गामी की देखरेख में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिसके बाद उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।