⛏️ 300 ग्रामीणों का विरोध, खदान संचालक पर गंभीर आरोप
📍 ग्राम बिटकुली, सुहेला – बलौदाबाजार खदान सीमांकन को लेकर ग्राम बिटकुली में बड़ा विवाद सामने आया है। करीब 250 से 300 ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और खदान संचालक पर तय सीमा से ज्यादा उत्खनन का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर निर्माण के नाम पर मांगी गई जमीन आखिर निजी नाम पर कैसे दर्ज हो गई? इसी को लेकर ग्रामीणों ने राजस्व रिकॉर्ड और जमीन हस्तांतरण की जांच की मांग की है। विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीण थाना सुहेला पहुंचे, जहां प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। ⚠️ ग्रामीणों की चेतावनी — “चारागाह और शासकीय जमीन किसी भी कीमत पर खदान के लिए नहीं दी जाएगी