सारंगढ़ ब्रेकिंग – भटगांव पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, महुआ पेड़ के नीचे चल रहा था जुए का फड़, 7 जुआरी गिरफ्तार।
ग्राम सरमंदी में पुलिस की दबिश, 5,900 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त।
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज, पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप।