हरिहरगंज: झारखंड-बिहार की संयुक्त टीम ने हरिहरगंज के 3 गांवों में की कार्रवाई, 100 क्विंटल जावा महुआ व 200 लीटर शराब नष्ट
दिवाली पर्व के मद्देनजर अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं कारोबार पर रोक लगाने के लिए गुरुवार के शाम 4:00 बजे उत्पाद विभाग पलामू और मद्य निषेध विभाग, औरंगाबाद (बिहार) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त पलामू के आदेश एवं अधीक्षक उत्पाद पलामू के निर्देश पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बिहार-झारखंड सीमावर्ती गांवों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।