सीकर: जिला कलेक्टर ने किया जिला वैक्सीन डिपों व स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण, स्वास्थ्य भवन में किया पौधारोपण
Sikar, Sikar | Jul 1, 2024 जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने स्वास्थ्य भवन में पौधारोपण किया। इससे पूर्व उन्होंने स्वास्थ्य भवन के पास स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नंबर तीन में भी पौधारोपण किया। जिला कलेक्टर ने जिला वैक्सीन डिपो व स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने जिला वैक्सीन भण्डार में वैक्सीन के रखरखाव व वैक्सीन के टैम्प्रेचर मॉनिटरिंग संबंधी जानकारी दी।