बड़गांव: राजस्थान की राजनीति का उजला अध्याय रहीं डॉ. गिरिजा व्यास, कांग्रेस ने उदयपुर में दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को उदयपुर कांग्रेस मीडिया सेंटर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंकज शर्मा द्वारा माल्यार्पण से हुई। उन्होंने डॉ. व्यास को नारी चेतना और संवेदनशील नेतृत्व की प्रतीक बताया। कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सभी ने उनके आदर्शों को ‘अनुसरणीय धरोहर’ करार दिया।